कैंप में वृद्धों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
कानपुर: जन सामना ब्यूरो। दामोदर नगर स्थित वृद्ध आश्रम में अनिल जैन और अखिलेश खरे द्वारा एक हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन हुआ। इस कैंप में डॉ अमरीन फातिमा, डॉ राहुल रस्तोगी, और हैदर अली, रुचि, प्रियंका, अनूप आदि टीम ने करीब 120 से अधिक वृद्धों का स्वास्थ्य परीक्षण और नेत्र परीक्षण किया। जिसमें जिसमें फ्री बीपी, शुगर की जांच एवं डाइट सुझाव और फ्री दवाइयां भी वितरित की गई। सबसे ज्यादा मरीज डायबिटीज, बीपी, चेस्ट इनफेक्शन और कमर कमर एवं हड्डी दर्द के मिले। डॉ अमरीन ने अल्जाइमर रोग कब कब बारे में जानकारी दी और बताया कि तेजी से फैल रहा है में वृद्धि में तेजी से हो रही है। यह रोग अधिकांश 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों में होता है और उनकी याददाश्त कम होने लगती है, सोचने-समझने और तार्किक शक्ति क्षीण होने लगती है। व्यक्ति को भाषा, दृष्टि और दैनिक कार्यों को संचालित करने में भी समस्याएं हो सकती हैं। यह बहुत चिंता का विषय है। इससे बुजुर्गों को दैनिक कार्यों में भी दिक्कत आती है और आगे चलकर डिप्रेशन और एंजायटी जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। डॉक्टर अमरीन ने बताया कि नियमित व्यायाम करना, स्वस्थ आहार लेना, सामाजिक सक्रिय रहना और नियमित चेकअप करवाना जैसी चीजें अल्जाइमर रोग से बचाव में मदद कर सकती हैं। बुजुर्गों का
स्वास्थ्य का ख्याल रखना हम सब की जिम्मेदारी है। इसलिए, हमें वृद्धों प्रेम और सम्मान देना चाहिए। इस अवसर परअनिल जैन, अखिल खरे, निशा अग्रवाल, विकास पाठक, नितिन झा, भावना उधानी, रीता अरोरा, अचिन अरोरा, रचना द्विवेदी दीक्षा गुप्ता विशाल एवं ऋषभ आदि मौजूद रहे।





Comments