हाइपरटेंशन निशब्द हत्यारा ,डॉ अमरीन
- dramreen321
- May 28, 2024
- 2 min read
भारत में लगभग 30% वयस्क हाइपरटेंशन से पीड़ितKanpur। तेजी से बदलती जीवनशैली में हाइपरटेंशन (उच्च रक्तचाप) एक गंभीर समस्या बन चुकी है, और इसका प्रबंधन केवल दवाईयों के सेवन पर ही सीमित नहीं रहा है।हाइपरटेंशन एक वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती बनती जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, लगभग 1.13 अरब लोग हाइपरटेंशन सपीड़ित हैं। इनमें से दो-तिहाई लोग निम्न और मध्यम आय वाले देशों में रहते हैं।भारत में, हाइपरटेंशन की स्थिति भी तेजी से बढ़ रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 30% वयस्क हाइपरटेंशन से पीड़ित हैं। शहरी क्षेत्रों में यह संख्या और भी अधिक है, जहां 33-38% वयस्क उच्च रक्तचाप से ग्रसित हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में, यह आंकड़ा 25-28% है।हाइपरटेंशन एक वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती बनती जा रही है।डॉक्टर अमरीन फातिमा ने अपने अनूठे उपचार द्वारा हाइपरटेंशन के देश विदेश में 1800 से भी ज्यादा मरीजों को लाभ पहुंचाया है, जो केवल होम्योपैथिक दवाओं के सेवन से किया है।हाइपरटेंशन के उपचार में होम्योपैथी का महत्वपूर्ण योगदान है। यह तकनीक शारीरिक, भावनात्मक, और मानसिक स्तर पर उपचार प्रदान करती है, जिससे रोगी को स्थायी सुधार मिलता है।डॉक्टर अमरीन फातिमा ने अपने निरीक्षण के दौरान होम्योपैथी के माध्यम से मरीजों के रक्तचाप को संतुलित करने के लिए विभिन्न दवाओं का संयोजन किया। उन्होंने प्रत्येक मरीज का अलग-अलग प्रकृति, रोग के स्थिति, और उसके शारीरिक संरचना को ध्यान में रखते हुए उन्हें उपचार दिया। इसके अलावा, वे आहार और जीवनशैली में भी संशोधन करने की सलाह देती थीं, ताकि रोगी की स्थिति में सुधार हो सके।हाइपरटेंशन, जिसे उच्च रक्तचाप भी कहा जाता है, एक सामान्य लेकिन गंभीर स्थिति है जहां रक्तचाप सामान्य से अधिक होता है। उच्च रक्तचाप लंबे समय तक रहने से हृदय, रक्त वाहिकाओं, किडनी और अन्य अंगों को नुकसान हो सकता है, जिससे हृदय रोग, स्ट्रोक और किडनी रोग जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।
हाइपरटेंशन के कारण और लक्षणहाइपरटेंशन के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें आनुवंशिक कारक, अस्वास्थ्यकर आहार, अधिक नमक का सेवन, शारीरिक गतिविधियों की कमी, धूम्रपान और अत्यधिक शराब का सेवन शामिल हैं। इसके लक्षण स्पष्ट नहीं होते हैं, इसलिए इसे “निःशब्द हत्यारा” भी कहा जाता है। कुछ मामलों में, सिरदर्द, चक्कर आना, और नाक से खून आना जैसे लक्षण हो सकते हैं।हाइपरटेंशन रोकने के उपायजीवनशैली में बदलाव महत्वपूर्ण हैं। इसमें संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, धूम्रपान और शराब का परहेज, और तनाव प्रबंधन शामिल है। नियमित स्वास्थ्य जांच भी महत्वपूर्ण है ताकि उच्च रक्तचाप की पहचान समय पर की जा सके और उपचार शुरू किया जा सके।
Comments